आजकल हर कोई चाहता है कि उसका घर नेचर के करीब लगे, शांत, फ्रेश और सुकून देने वाला. लेकिन, हर किसी के पास असली पौधे लगाने का समय या सही जगह नहीं होती. कई बार धूप की कमी, मेंटेनेंस का झंझट या कीड़ों का डर हमें प्लांट्स रखने से रोक देता है. अच्छी बात ये है कि बिना एक भी असली पौधा लगाए भी आप अपने घर को ग्रीन और नेचुरल बना सकते हैं. कुछ स्मार्ट डेकोर ट्रिक्स से आपका घर बिल्कुल जंगल जैसी फील देने लगेगा और वो भी बिना मेहनत के. आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान और स्टाइलिश तरीके, जो आपके घर को तुरंत बदल देंगे.
Contents
घर को ग्रीनरी से भरा दिखाने के तरीके | Ways to Make Your Home Look Full of Greenery
1. मॉस वॉल आर्ट: बिना पानी के भी रहेगा ग्रीन लुक
अगर आप दीवारों को नेचर टच देना चाहते हैं, तो मॉस वॉल आर्ट एक शानदार विकल्प है. यह असली मॉस (काई) से बना होता है, लेकिन इसे खास तरीके से प्रिजर्व किया जाता है ताकि इसे पानी या धूप की जरूरत न पड़े.
- इसे आप लिविंग रूम, बेडरूम या एंट्रेंस में लगा सकते हैं.
- यह दीवार को 3D ग्रीन लुक देता है.
- मेंटेनेंस जीरो, न पानी, न धूप.
मॉस वॉल आर्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह देखने में बिल्कुल असली पौधों जैसा लगता है, लेकिन आपको किसी तरह की देखभाल नहीं करनी पड़ती. छोटे फ्रेम से लेकर बड़ी पूरी दीवार तक आप अपनी पसंद के अनुसार इसे कस्टमाइज कर सकते हैं.
2. बॉटैनिकल वॉलपेपर: दीवारों पर उगाएं वर्चुअल जंगल
अगर आप जल्दी और बजट में बदलाव चाहते हैं, तो बॉटैनिकल वॉलपेपर सबसे आसान तरीका है. ये वॉलपेपर पत्तों, पेड़ों और फूलों के प्रिंट्स में आते हैं, जो कमरे को तुरंत फ्रेश बना देते हैं.
- ट्रॉपिकल पत्तों के डिजाइन से रूम में जंगल जैसा माहौल.
- हल्के ग्रीन शेड्स से आंखों को सुकून.
- इंस्टॉल करना आसान और किफायती.
आप एक दीवार पर स्टेटमेंट वॉल बना सकते हैं या पूरे कमरे में हल्का प्रिंट इस्तेमाल कर सकते हैं. यह तरीका खासकर छोटे घरों के लिए बहुत अच्छा है, जहां असली पौधों के लिए जगह कम होती है.
3. बैंबू और जूट डेकोर: नेचुरल टेक्सचर का कमाल
नेचर फील सिर्फ ग्रीन कलर से नहीं आती, बल्कि मटेरियल से भी आती है. बैंबू (बांस) और जूट (पटसन) जैसे नेचुरल मटेरियल्स आपके घर को तुरंत ऑर्गेनिक लुक देते हैं.
- बैंबू लैंप, ट्रे या फर्नीचर.
- जूट के मैट, रग्स या वॉल हैंगिंग.
- हल्के ब्राउन और बेज टोन से वार्म फील.
ये चीजें आपके घर में सादगी और गर्माहट लाती हैं. खास बात यह है कि ये इको-फ्रेंडली भी होते हैं, यानी आप स्टाइल के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखते हैं.

